2024 तक एक लाख शाखाओं का लक्ष्य: सुनील आम्बेकर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने बताया कि मार्च 2024 तक एक लाख स्थानों पर संघ का प्रत्यक्ष कार्य यानी शाखा खड़ी करने का लक्ष्य है। अभी 55 हजार स्थानों पर समिति शाखा लग रही है। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष आ रहा है। उसके निमित्त भी बैठक में कुछ योजना बनेगी। जो योजना अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में बनती है, उसकी समीक्षा कार्यकारी मंडल की बैठक में होती है। इसके अलावा समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में बनाया कि बैठक सामाजिक समरसता, जनसंख्या असंतुलन, महिला सशक्तिकरण और मातृभाषा में शिक्षा जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. कोरोना काल में दो साल संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष नहीं लगा था। इसलिए बहुत से कार्यकर्ता प्रशिक्षण से वंचित रह गए थे। इस बार 14 नवंबर से आठ दिसंबर तक संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष नागपुर में लगाया जा रहा है। इसमें देशभर के सभी प्रांतों के करीब 750 शिक्षार्थी सहभाग करेंगे। प्रेस वार्ता के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर, आलोक, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत और काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More