इराकी संसद ने अब्दुल लतीफ राशिद को देश का नया राष्ट्रपति चुना

बगदाद। इराकी संसदों ने सरकार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब्दुल लतीफ राशिद को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। गुरुवार को संसद के मीडिया कार्यालय के अनुसार राशिद को दूसरे दौर के मतदान में 162 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी बरहम सालिह को 99 मत, जबकि आठ मतों को अमान्य करार दिये गये। पहले दौर के मतदान में राष्ट्रपति पद के 39 उम्मीदवारों में से किसी को भी दो-तिहाई वोट नहीं मिले। लेकिन राशिद को 156 और सालिह 99 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कुल 329 सांसदों ने मतदान किया।

उल्लेखनीय है कि इराकी संविधान के अनुसार निर्वाचित राष्ट्रपति को 329 संसद सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई मतों की आवश्यकता होती है। ऐसा न होने पर सबसे अधिक मत मिलने वाले वाले दो उम्मीदवार दूसरे दौर में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते है और बहुमत प्राप्त करने वाले को इराक का राष्ट्रपति चुना जाता है। संसद सत्र के बाद राशिद ने मोहम्मद शिया अल-सुदानी को एक नई सरकार बनाने का काम सौंपा क्योंकि अल-सुदानी को समन्वय फ्रेमवर्क (CF) सबसे बड़ा संसदीय गठबंधन और शिया संसदीय दलों के एक छत्र समूह द्वारा नामित किया गया था।

संविधान के अनुसार अब नामित प्रधानमंत्री अल-सुदानी के पास नई सरकार बनाने के लिए 30 दिन का समय होगा। अब्दुल लतीफ रशीद (78) एक अनुभवी कुर्द राजनेता हैं। उत्तरपूर्वी इराक के सुलेमानियाह शहर में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने सितंबर 2003 से दिसंबर 2010 तक जल संसाधन मंत्री के रूप में काम किया। (वार्ता)

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More