समृद्ध भविष्य के लिए पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी : मुर्मू

गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि पूर्वोत्तर में विशेष रूप से रेल और सड़क क्षेत्र में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। जो एक समृद्ध भविष्य की ओर कदम है। मुर्मू ने अपने सम्मान में असम सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में कहा, कि केंद्र पूर्वोत्तर के विकास को प्राथमिकता दे रहा है। एक्ट ईस्ट नीति का उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ इसकी क्षमता का दोहन करना और इसे दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ना भी है। उन्होंने असम की उच्च पर्यटन क्षमता का भी उल्लेख किया, जो काजीरंगा और मानस जैसे गंतव्यों को समेटे हुए है।

उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए एक अनुकूल इको-सिस्टम बना रही है जिसके परिणाम भविष्य में दिखाई देंगे। असम की अपनी पहली यात्रा पर राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य ने उनका जिस गर्मजोशी से स्वागत किया है, उससे वह अभिभूत हैं और यह उनकी स्मृति में हमेशा बना रहेगा। अपने भाषण के दौरान मुर्मू ने लचित बरफुकोन, ज्योति प्रसाद अग्रवाल, शंकरदेव और माधवदेव, बिष्णु राभा, भूपेन हजारिका और गोपीनाथ बोरदोलोई जैसे प्रतीकों को भी याद किया और कहा कि असम की सांस्कृतिक समृद्धि ने राज्य को देश में एक विशेष स्थान दिया है।

राष्ट्रपति को देश में महिला शक्ति का अवतार बताते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य की उनकी यात्रा ने यहां के लोगों को प्रेरित और विभोर किया है। राज्यपाल जगदीश मुखी ने यह भी कहा कि मुर्मू देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। नागरिक अभिनंदन में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। (वार्ता)

 

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More