भारत का अफगानिस्तान को सहायता प्रदान करने पर जोर, भेजी सहायता की 13वीं खेप

शाश्वत तिवारी

किसी भी देश पर संकट आता है तो भारत हमेशा उसका सच्चा मित्र बनकर साथ निभाता है। अब युद्ध से प्रभावित अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की 13वीं खेप भेजी है। जिसमें आवश्यक दवाएं और चिकित्सा सामग्री शामिल है। इस खेप को काबुल स्थित इंदिरा गांधी शिशु अस्पताल को सौंप दिया गया है, ताकि लोगों का अच्छा उपचार किया जा सके। चिकित्सा सहायता में आवश्यक दवाओं के अलावा पेडियाट्रिक स्टेथेस्कोप, स्फिग्नोमैनोमीटर, इंफ्यूजन पंप, ड्रिप चैम्बर सेट, विद्युत प्रदाह यंत्र, तथा अन्य सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। गौरतलब है कि भारत ने हमेशा अफगानिस्तान को निर्वाध मानवीय सहायता प्रदान करने पर जोर दिया है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश को बड़े संकट का सामना करना पड़ा है इसलिए भारत मदद कर रहा है।

45 टन चिकित्सा सहायता और 40,000 मीट्रिक टन गेहूं की आपूर्ति

विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि अब तक, भारत ने लगभग 45 टन चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की है, जिसमें आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, टीबी विरोधी दवाएं, COVID वैक्सीन की 500,000 खुराक, चिकित्सा / सर्जिकल आइटम आदि शामिल हैं। इसके अलावा, भारत ने अफगान लोगों के लिए 40,000 मीट्रिक टन गेहूं की आपूर्ति भी की है।

सहायता की तत्काल अपील के मद्देनजर भेजी गयी खेप

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मानवीय सहायता की जो 13 वीं खेप भेजी गयी है वो सहायता अफगानिस्तान के लोगों के साथ भारत के ‘विशेष संबंध’ जारी रखने और संयुक्त राष्ट्र द्वारा उनकी सहायता के लिए की गई तत्काल अपील के मद्देनजर थी। पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत ने अपने अधिकारियों को दूतावास से हटा लिया था. इस साल जून में भारत ने अफगान राजधानी में अपने दूतावास में एक तकनीकी टीम को तैनात करके काबुल में अपनी राजनयिक उपस्थिति को फिर से स्थापित किया है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More