‘भारत जोड़ो यात्रा’’ का मुख्य मकसद भारतीय राजनीति को युवा मुद्दों पर लाकर कांग्रेस के लिए मज़बूत पृष्ठभूमि तैयार करना: विकास श्रीवास्तव

यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश से चयनित पदयात्री शाहनवाज ने राहुल गांधी से मिलकर अल्पसंख्यकों की स्कॉलरशिप का मुद्दा उठाया: विकास


लखनऊ।  कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा में शामिल हो रहे छात्रों, युवाओं और महिलाओ से लगातार मुलाकात कर वर्तमान परिवेश उनकी जरूरतों संसाधनों की उपलब्धता को समझ रहे हैं।  उक्त जानकारी को साझा करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी की पदयात्रा का मुख्य मकसद भारतीय राजनीति को युवा मुद्दों पर लाकर कांग्रेस के लिए मज़बूत पृष्ठभूमि तैयार करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं, आम जनमानस से उनकी आत्मीय मुलाकात कि तमाम सारी तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन रही हैं। राहुल गांधी की कई सारी मुलाकाते BJP और उनके विपक्षियों के निशाने पर भी आ रही है। इस पूरी यात्रा के दौरान अपने संबोधन और व्यावहारिक बातचीत में जन मुद्दों को छूना राहुल गांधी कभी नहीं भूलते हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि इसका ताजा उदाहरण आज के.बी. क्रास से पूछकट्टे,तुमकर ,कर्नाटक में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान देखने को मिला। उत्तर प्रदेश से शामिल शाहनवाज मंगल से नजरें मिलते ही  राहुल गांधी ने हाथ पकड़ते हुए उन्हें अपने साथ चलने का अवसर दिया।  बकौल शाहनवाज मंगल इस दौरान राहुल ने उनसे वर्तमान परिवेश में अल्पसंख्यकों की स्कॉलरशिप की वास्तुस्थिति पर बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल अल्पसंख्यक छात्रों को सरकार से मिलने वाली उच्च शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा संबंधी स्कॉलरशिप पर काफी गंभीर दिखे। शाहनवाज मंगल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव हैं और उत्तर प्रदेश से चयनित ‘‘भारत जोड़ो पदयात्री’’ हैं।

 

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More