अक्टूबर में पैदा हुए लोगों में होती है एक से बढ़कर एक खासियत

लखनऊ।  साल में 12 महीने होते हैं और हर महीने में पैदा हुए बच्चों में कुछ खूबियां और कुछ खामियां जरूर पाई जाती हैं। महात्‍मा गांधी, डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम और लाल बहादूर शास्त्री जैसे कई महान शख्सियतों का जन्म अक्‍टूबर के महीने में हुआ था। ज्‍योतिष के लिहाज से किसी बच्चे के जन्म का महीना काफी अहम होता है।

ज्योतिष के जानकारों की मानें तो अक्‍टूबर महीने में पैदा हुए लोगों में कुछ ऐसी खास बातें होती हैं जिनके दम पर वो अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं।  आइए जानते हैं कि अक्टूबर में पैदा हुए बच्चों में और कौन-सी खास बातें होती हैं।

  1. अक्‍टूबर में पैदा हुए लोग बोलने में बहुत सावधानी रखते हैं और हर वक्त समझदारी से काम लेते हैं।
  2. बढ़ती उम्र के साथ इनके व्‍यक्तित्‍व का निखार भी बढ़ता है। इस वजह से इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ते जाती है।
  3. ज्योतिष का मानना है कि इस महीने में पैदा हुए लोग काफी समझदार और बुद्धिमान होते हैं और ये आमतौर पर लेखन, फैशन डिजाइनिंग या कला की दुनिया में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
  4. ये अपने जीवन में अनुशासन पंसद करते हैं और इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है।
  5. इस महीने में पैदा हुए बच्चे भीड़ से अलग पहचान बनाने और ऊंचा मुकाम पाने में सफल होते हैं।
  6. अक्टूबर में पैदा हुए लोगों को अपने वर्तमान में जीना पंसद होता है। ये लोग अपने वे अतीत और भविष्य के बारे में ज्यादा सोच-विचार नहीं करते हैं।
  7. ये अपने जीवन में हर काम को लेकर काफी एक्टिव होते हैं। इसके साथ ये सुस्त और आलसी लोगों को पंसद नहीं करते हैं।
  8. इस महीने में पैदा हुए कुछ लोग बेहद मजाकिया स्वभाव के होते हैं। ये दूसरों को खूब हंसाते हैं और इनके आस-पास होने से माहौल अच्छा रहता है। (BNE)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More