बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माल नदी में आठ लोग डूबे

मालबाजार। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम आठ लोग डूब गए। अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी है। जलपाईगुड़ी जिला की मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार रात करीब 0830 बजे माल नदी में अचानक आई बाढ़ ने दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित कर रहे कई लोग बह गए। उन्होंने बताया कि अब तक आठ शवों को निकाला जा चुका है। कुछ लोग अब भी लापता हैं। दुर्घटना में घायल हुये 15 से 16 लोगों को नजदीकी अस्पतल में भर्ती कराया गया है।

एक प्रत्यक्षदर्शि ने बचावकर्मियों को बताया कि अंधेरे में अचानक आयी बाढ़ के कारण यह दुर्घटना हुई और इस दौरान ढोल और शंख बजाने के बीच श्रद्धालु ‘दुर्गा माई की जय’ और ‘एशे बोचोर अबर होबे’ का उद्घोष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई लोगों को सुरक्षित तैरते हुए देखा गया था। सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं और एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि रात में रोका तलाश अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ। (वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More