तीन लोगों की मौत, दो घायल
एक के बाद एक धमाके, पूरे इलाके में दहशत
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में एक मकान में बुधवार सुबह जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक के बाद एक धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला मकान की छत उड़ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि विस्फोट किन चीजों से हुआ। वहीं आसपास के लोग सिलेंडर से धमाका होने की बात कह रहे हैं। पुलिस प्रशासन मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,
गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र स्थित आशियाना सिटी में रहने वाले मुनीर परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे मकान में मुनीर के मकान में धमाका हुआ, जिसके बाद दो तीन धमाके हुए। धमाके इतने जोरदार थे कि उनकी गूंज तलक सुनाई पड़ी। धमाके से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और स्थानीय लोग भाग कर मुनीर के दरवाजे पर पहुंचे। इस हादसे में मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मुनीर की 50 वर्षीय पत्नी मेहराज 13 वर्षीय बेटा रिहान ज़ख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। मलबे से लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार और SSP गाजियाबाद मुनिराज ने मौका मुआयना किया है। घटना के चश्मदीदों से बात की है। प्रवीण कुमार ने भी चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए प्रथम दृष्टया खाना बनाते हुए सिलेंडर फटने को हादसे का कारण बताया है।