मुलायम सिंह आईसीयू में भर्ती, मोदी ने किया अखिलेश को फोन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक- संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के निकट गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई और रविवार को उन्हें आईसीयू में भेजा दिया गया। इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।

वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने कहा कि नेता आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय समय पर दी जाती रहेगी। बताया जा रहा है मूत्र संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करा गया था। अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान उनके ऑक्सीजन स्तर कम होने पर आईसीयू में भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव तथा उनकी पत्नी डिंपल यादव अस्पताल पहुंच गई हैं।

अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लंबी बातचीत की है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं। मुलायम सिंह यादव की हालत को देखते हुए उनके परिजन और शुभचिंतक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ्य का हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। (वार्ता)

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More