लखीमपुर खीरी के नाबालिग दलित बच्चियों के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस ने आर्थिक सहायता भेजी

पीड़ित परिवारों को सहायता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रमाण


लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी अन्तर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के लालपुर मजरा तंबोलीपुरवा गांव की जिन दो नाबालिग दलित बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या कर शवों को पेड़ से लटका देने की वीभत्स घटना हुई थी।

आज उनके परिवार जनों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस ने आर्थिक सहायता दी है, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष/पूर्व विधायक सतीश अजमानी और जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

संयोजक एवं प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि पूर्व में प्रियंका गांधी के निर्देश पर उपरोक्त वीभत्स घटना उपरांत तत्काल कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ के नेतृत्व में लखीमपुर गया था। और उस समय ही कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपना एक माह का वेतन और पार्टी द्वारा सहयोग पीड़ित परिवार को देने को कहा था, आज उसी क्रम में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग राशि चेक द्वारा दी गई।

 

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More