आशियाना में पूजा बनी डांडिया नाइट 2022 क्वीन

स्वरधारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी ने किया डांडिया नाइट का आयोजन

डांडिया गीतों पर देर रात तक थिरके बच्चे और महिलाएं

लखनऊ। स्वरधारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी की ओर से आशियाना स्थित कृष्णाधाम बैंक्विट हाल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं एवम बच्चो ने फिल्मी गीतों पर जमकर धूम मचाई। देर रात तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में पूजा शर्मा को डांडिया क्वीन 2022 चुना गया। बेस्ट कपल का प्राइज नीलम व प्रियम को घोषित किया गया।

खजाना मार्केट के निकट स्थित कृष्णाधाम में आयोजित डांडिया नाइट 2022 की संयोजिका वर्णिका श्रीवास्तव ने बताया कि इस रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता में शालिनी, ऐशनी, सरोजनी, मनोरमा, नीलम, सोनम, मुक्ता, सुरेखा, स्वीकृति समेत करीब 50 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने डांडिया गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश कर लोगों को खूब तालियां बटोरीं।

प्रतियोगिता में पूजा शर्मा को डांडिया नाइट 2022 क्वीन चुना गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आरती पाल और मधुलिका शर्मा ने निभाई।सयोजिका वर्णिका ने बताया कि शाम सात बजे शुरू हुई डांडिया देर रात तक चली। डांडिया नाइट में अतिथि के रूप में रागिनी श्रीवास्तव के अलावा कविता शुक्ला शामिल हुई। जागृति वेलफेयर फाउंडेशन की शालिनी पांडे ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More