बिहार में बिना सहयोगी के सरकार नहीं बना सकने वाले भी PM बनने की रेस में : स्मृति

पटना। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ BJP के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि बिहार में बिना सहयोगी के सरकार नहीं बना सकने वाले भी अब प्रधानमंत्री (PM) बनने की रेस में हैं। ईरानी ने रविवार को यहां ज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘मोदी@20 : सपने हुए साकार’ के लोकार्पण के बाद अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री कुमार का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा, “आज कई लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हैं। जो लोग बिना सहयोगी के बिहार में सरकार नहीं बना सकते हैं।

वह भी PM बनने की रेस में हैं। एक ऐसे भी हैं जिनके आचरण की चर्चा राज्य में ही नहीं पूरे देश में होती है। BJP नेता ने कहा कि सड़क पर रक्त बह रहा है। बेगुनाह, वंचित, शोषित परिवार, अपने सम्मान के लिए संघर्ष करती महिला उन्हें नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिद्वंद्वी इस चिंता में हैं कि कैसे सत्ता हासिल करें लेकिन मोदी वर्ष 2024 में फिर सफलता का परचम लहरायेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधान सेवक को ही जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। (वार्ता)

 

 

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More