संयुक्त सचिव ने की जल शक्ति अभियान की समीक्षा,दिए आवश्यक निर्देश

मियावाकी पद्धति से हो वृक्षारोपण- संयुक्त सचिव

नन्हें खान

देवरिया। संयुक्त सचिव जल शक्ति अभियान भारत सरकार लुकास एल कंसुअन व तकनीकी विशेषज्ञ(जल संरंक्षण) वैज्ञानिक डी माधव की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जनपद में जल संरक्षण संबंधित प्रगति व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त सचिव ने जनपद में भूजल-पर्यावरण संरक्षण के सन्दर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में जल संरक्षण संबंधित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने विभाग द्वारा अपनाए गए उपायों व कार्यों की प्रस्तुतीकरण संयुक्त सचिव जल शक्ति के समक्ष दी गई। प्रभागीय वन अधिकारी जगदीश आर द्वारा वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के संदर्भ में जनपद में हुई प्रगति की रिपोर्ट दी गई। इस क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि जनपद में 33,19,876 लाख वृक्षारोपण किया गया, जिसकी हरीतिमा ऐप के माध्यम से जियो टेगिंग का कार्य कर लिया गया है। संयुक्त सचिव लुकास एल कंसुअन ने प्रभागीय वन अधिकारी को जनपद में मियावाकी पद्धति का प्रयोग करते हुए नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण करने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि मियावाकी पद्धति के तहत देश के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र में वृद्धि की गयी है। अधिशासी अभियंता सिचाईं ने जनपद में नहरों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 57 नहरें है, जिसकी कुल लम्बाई 293.66 किलोमीटर है। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बाढ परियोजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 04 नदी एवं 03 नालें यथा राप्ती, गुर्रा, घाघरा, छोटी गंडक, बथुआ नाला, खनुआ नाला औरा हाहा नाला प्रवाहित हैं। वर्ष 2020-21 में बाढ नियंत्रण की 10 परियोजनाओं एवं 2021-22 में 15 परियोजनाओं पर कार्य किया गया है। संयुक्त सचिव ने नदी एवं नहरों के जल को शुद्ध एवं प्रदूषणमुक्त रखने के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। संयुक्त सचिव ने उपस्थित सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद देवरिया में जल संरक्षण का जो अभियान है, वहां पानी की कमी नहीं है किंतु कभी-कभी ज्यादा पानी से नुकसान भी हो जाता है। अतः मेहनत की जरूरत है।

उन्होंने जल संरक्षण को एक चुनौती बताते हुए उससे मुकाबला करने को कहा। अमृत सरोवर के संदर्भ में अच्छा कार्य होने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की तथा देवरिया में जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है की जनपद देवरिया में जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्य सही दिशा में जा रहे हैं । सभी कार्यों को पोर्टल पर अपलोड करें और इस प्रकार के कार्यों से दूसरे जनपद भी प्रेरित होंगे। संयुक्त सचिव ने बताया कि यह एक कलेक्टिव नेशन मिशन है । ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए आज की वर्तमान स्थिति में जल संरक्षण एक चुनौती है जिसका हमें सामना करना है। डीसी मनरेगा बीएस राय द्वारा अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण की प्रगति के बारे में संयुक्त सचिव को बताया गया। उन्होंने जनपद में अवस्थित तालाबों व मनरेगा पार्कों की प्रगति का भी विवरण दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने संयुक्त सचिव व उपस्थित तकनीकी विशेषज्ञ वैज्ञानिक को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा यह आश्वासन दिया कि आगे भी जल संरक्षण हेतु उपाय निरंतर जारी रहेंगे। बैठक में डीसी मनरेगा बीएस राय, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका देवरिया रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, सहायक अभियंता भूगर्भ जल पंकज राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More