प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील किया है। फर्स्ट लुक के साथ प्रियंका ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की है। यह फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी।इस फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन की मुख्य भूमिका है।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए कहा, कि लव अगेन मूवी 12 मई को दुनिया भर में रिलीज होगी। जो लोग भी मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं सलीन डियोन को किस हद तक पसंद करती हूं। मुझे यह बताते हुए प्राउड फील हो रहा है कि हमारी फिल्म का म्यूजिक उनका होगा। जिम स्ट्राउज के निर्देशन में बनी फिल्म लव अगेन में प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन के अलावा रसेल टोवे, स्टीव ओरम, लीडिया वेस्ट, सीलिया इमरी और सोफिया बार्कले मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। (वार्ता)

Entertainment

111 साल पहले तीन मई 1913 को प्रदर्शित हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र

लंदन, कोलंबो और रंगून में भी दिखाई गई थी भारत की यह पहली फिल्म तब से आज तक भारतीय सिनेमा जगत ने कर डाली बड़ी तरक्की मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज […]

Read More
Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More
Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More