उत्तर प्रदेश-SP के 100 विधायक BJP में आने को तैयार…डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 111 में से लगभग 100 विधायक भाजपा में आने के तैयार है। सभी विधायक भगवा पार्टी के संपर्क में हैं। मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को उस प्रस्ताव का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मौर्य 100 भाजपा विधायकों का समर्थन जुटाते हैं, तो सपा उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी मौर्य ने अखिलेश यादव की टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अपने विधायकों को साथ नहीं रख पा रहे है, ऐसे में वह इस तरह की पेशकश कैसे कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे मछली पानी से बाहर आने पर तड़पती है। समाजवादी पार्टी अब समस्ती पार्टी है जो अपने अंत के करीब है।’ मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के पास प्रचंड बहुमत है और उसे किसी अन्य दल को तोड़ने की जरूरत नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और एक ओबीसी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश की टिप्पणी का तुरंत जवाब दिया और उन्हें अपनी ही पार्टी के सांसदों के बारे में चिंता करने की सलाह दी। चौधरी ने कहा, ‘अखिलेश केशव मौर्य के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।

वह मजबूती से हमारे साथ हैं और उनकी चिंता करने के बजाय, अखिलेश को अपने गठबंधन सहयोगियों, अपने परिवार, अपनी पार्टी और अपनी पार्टी के विधायकों के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए। जिनमें से कई हमारे संपर्क में हैं।’ बता दें, 2017 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। इस पर तंज कसते हुए सपा और अन्य विपक्षी दलों ने तब कहा था कि मौर्य ओबीसी समुदाय से हैं, इसलिए उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने आगे कहा कि अगर मौर्य 100 भाजपा विधायकों का समर्थन जुटाते हैं, तो सपा उन्हें खुद मुख्यमंत्री बनाएगी।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More