त्रिपुरा माकपा विधायक हक को दिल का दौरा पड़ने से निधन

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक समसुल हक का बुधवार तड़के अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (AGMC) में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। हक के परिवार में पत्नी और चार पुत्र और रिश्तेदार हैं। इस साल मार्च में हक पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए। वह हालांकि 1972 में माकपा पार्टी में शामिल हुए थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक हक इलाज के लिए अपनी बहू के साथ मंगलवार को अगरतला आए थे। रात करीब दो बजे विधायक हक की हॉस्टल में अचानक तबीयत बिगड़ गयी और उनके सहयोगी और स्टाफ कर्मचारी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को पहले विधानसभा भवन ले जाया जाएगा, फिर श्रद्धांजलि देने के लिए माकपा कार्यालय ले जाया जाएगा और उसके बाद उनके पैतृक गांव सोनामुरा के कुलुबारी ले जाया जाएगा जहां पूरी रस्मों रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हक की असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, विपक्ष के नेता अनिमेष देववर्मा, विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंधु सेन, उपाध्यक्ष रामप्रसाद पॉल और कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं। इसके अलावा माकपा राज्य सचिव और विधायक दल के नेता जितेंद्र चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने भी हक के निधन पर शोक व्यक्त किया । (वार्ता) त्

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More