दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार, दूल्हा प्रेमिका को लेकर हुआ फरार

उमेश तिवारी


नौतनवा । महाराजगंज जनपद के भारत-नेपाल बार्डर से सटे परसामलिक थाना क्षेत्र में शादी वाले दिन एक दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। जब यह बात दुल्हन के घर वालों को पता चली तो हड़कंप मच गया। बताते चलें कि महाराजगंज जनपद में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया और दुल्हन अपनी बारात आने का इंतजार करती रही। दूल्हे के फरार होने की जानकारी होते ही लड़की वालों के घर में मायूसी छा गई। दुल्हन के परिजन लड़के वालों के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। दूल्हा-दुल्हन के पक्ष में काफी देर तक हंगामा चला। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

मामला परसामलिक थानाक्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती की शादी नौतनवा थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। बुधवार को बारात आनी थी। लड़की वाले शादी की पूरी तैयारी कर चुके थे। घर-द्वार सब सज चुका था। सारे मेहमान भी पहुंच गए, लेकिन देर शाम तक बारात आने की हलचल नहीं मिली। इस बात से चिंतित लड़की के परिजनों ने दूल्हे के घरवालों से सम्पर्क किया। इस दौरान पता चला कि दूल्हा अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया है। इस वजह से बारात नहीं आ पाएगी।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

फरार दूल्हे के घर पर भी सारी तैयारी हो गई थी। सारे रिश्तेदार भी बारात जाने के लिए आ गए थे, लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद वे वापस लौट गए। इसके बाद दुल्हन के परिजन व रिश्तेदार लड़के के घर पहुंचे। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने अपनी बेबसी बयां की। लड़की पक्ष को इस बात से ऐतराज था कि जब दूल्हे को कोई और लड़की पसंद थी। वह उसी से शादी करना चाहता था तो इस बात को पहले ही बताना चाहिए। इस बात को लेकर हंगामा भी हुआ। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसमें यह निर्णय हुआ कि जो होना था वह हो गया। शादी की तैयारी में लड़की पक्ष ने जितना खर्च किया है, उसका वहन लड़के वाले करेंगे। वहीं परसामलिक थाने के प्रभारी प्रशांत पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच समझौता हो गया है।

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More