नोटों से भरा बैग लेकर कर्मचारी फरार

आगरा जिले में हुई घटना का मामला


लखनऊ। साल के आखिरी दिन तक यूपी में बदमाशों का कहर जारी है। राजधानी लखनऊ में गोली मारकर हुई लूट के बाद अब आगरा जिले में कैश कलेक्शन करने वाली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी 1.36 करोड़ रुपये लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल CCTV फुटेज में कर्मचारी बाइक पर जाता नजर आया है। बाइक पर बोरी रखी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रकाबगंज क्षेत्र में ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कार्यालय है।

कंपनी टोरेंट पावर वोडाफोन

DHL सहित अन्य कंपनियों का कैश कलेक्शन का काम करती है। कैश लेने के बाद साईं का तकिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा करेंसी चेस्ट में जमा किया जाता है। बैंक में कैश जमा करने का काम कर्मचारी विवेक कुमार किया करता है।  कंपनी के शाखा प्रबंधक शशि पाल यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे कंपनी की गाड़ी से कर्मचारी पुष्पेंद्र, बॉबी यादव, गनमैन केशव, रामनिवास और चालक राजवीर बैंक गए थे। 13693294 रुपये से भरा बक्सा कर्मचारियों ने विवेक कुमार को दे दिया। बैंक में कैश जमा करने के बाद विवेक कंपनी पर सूचना देता था। मगर, उसने ऐसा नहीं किया।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More