India Jodo Yatra : राहुल गांधी ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा- ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’

नया लुक ब्यूरो


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज राजस्थान के अलवर मालखेड़ा पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर फिर हमला बोला। मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। उनका इशारा भाजपा की ओर था। राहुल गांधी ने कहा कि आपका (भाजपा) बाजार नफरत का है, मेरी दुकान मोहब्बत की है। इसके साथ राहुल गांधी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय योजना की खुलकर प्रशंसा की। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा में एक रस्सी है, जिसके अंदर सारे सीनियर नेता रहते हैं।

रस्सी के बाहर लोकल नेता रहते हैं। इस रस्सी को तोड़ना पड़ेगा। इसका मतलब है कि हमारे कार्यकर्ता, हमारे लोकल नेताओं की आवाज सरकार और उसके ऑफिस में सुनाई देनी चाहिए और उससे भी जरूरी है कि राजस्थान के आम आदमी की आवाज हर सरकारी ऑफिस में सुनी जानी चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार सुबह सदन में मौजूद थे। उसके बाद राजधानी दिल्ली से सीधे अलवर पहुंचे। ‌ यहां पर राहुल गांधी के साथ मंच पर नजर आए। ‌खड़गे ने भाजपा और उसके नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम नहीं डरेंगे।

इस पार्टी के लोगों ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं। आजादी के बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिए जान दी, क्या देश के लिए भाजपा नेताओं के घर में कुत्ता भी मरा है। कांग्रेस कुछ भी बोले तो वे देशद्रोही कहते हैं। खड़गे ने कहा, देश में लोगों को बांटा जा रहा है। संसद में चीन के मुद्दे पर चर्चा करने से सरकार भाग रही है। संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में एलान किया- हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा। बता दें कि राहुल गांधी के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, बयान को कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिशियल ट्विटर पर भी शेयर किया है। ‌

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More