मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जानबूझ कर उनकी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। पार्टी सांसद डिंपल यादव की जीत के लिये क्षेत्रीय जनता का आभार जताने पहुंचे यादव ने मंगलवार को कहा कि मैनपुरी में SP की बंपर जीत से बौखलायी योगी सरकार SP कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जीत में समाज के सभी वर्गो का योगदान है। वह कभी भी भेदभाव अन्याय नहीं होने देंगे। उन तक जो भी बात पहुंचेगी हर हालत में न्याय होगा। अभी तो राजनीति की लंबी लड़ाई है। साथ ही क्षेत्र के लोग सामाजिक परिवर्तन चाहते थे और वह हुआ है। (वार्ता)