ATS ने रोहिंग्या आपरेशन चला 74 को दबोचा

रोहिंग्या मुसलमानों पर योगी सरकार के शिकंजे का दिखा असर

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अवैध घुसपैठियों को लेकर काफी संजीदा हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री मंशा के अनुरूप यूपी पुलिस की विभिन्न विंग द्वारा समय समय पर अभियान भी चलाया जाता है। इसकी क्रम में उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या को यूपी ATS ने गिरफ्तार किया है। पिछले कई दिनों से टीम इनकी फिराक में थी। वहीं यूपी ATS ने प्रदेश के अलग-अलग जिले से कुल 74 रोहिंग्या पकड़े हैं, जिसमें मथुरा से 31, अलीगढ़ से 17, गाजियाबाद से चार , हापुड़ से 13, मेरठ-सहारनपुर से 2-2 रोहिंग्या अरेस्ट किये हैं। इसके अलावा हापुड़ से दो पुरुष बाल अपचारी और एक महिला बाल अपचारी को दबोचा है जबकि मेरठ से एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला बाल अपचारी को पकड़ा है। मथुरा में सुबह तड़के यूपी ATS ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध रूप से जुग्गी झोपड़ियों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। ATS ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर थाना जैंत क्षेत्र में यहां रह रहे रोहिंग्या को दबोचा है। यूपी ATS और मथुरा पुलिस की करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई में 31 रोहिंग्या मुसलमान गिरफ्तार किये गए हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठियों को दबोचा

बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ कर चुके रोहिंग्या मुसलमानों पर योगी सरकार ने शिकंजा कसना शुरू के दिया है, जिसका एक बड़ा उदाहरण मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में उस वक्त देखने को मिला जब यूपी ATS की टीम के साथ मथुरा पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और PSC की बटालियन ने सुबह तड़के ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई रोहिंग्या मुसलमानों को हिरासत में लिया। ये मुसलमान सैकड़ों की तादाद में झुग्गियां बना कर लंबे समय से रह रहे थे। व्यस्कों से अधिक संख्या में बच्चे यहां देखने को मिले। मिली जानकारी के मुताबिक इन बच्चों को ट्रेंड करने के लिए एक मौलवी यहां इनको उर्दू के साथ-साथ तमाम तरह की तालीम दिया करता थे।

रात दो बजे पहुंची टीम

यूपी ATS के मुताबिक बड़ी संख्या में मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अलहपुर और कोटा गांव के बीच मुसलमान झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उन्हें यह भी जानकारी मिली कि यह सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आये और यहां पर जुग्गी झोपड़ियों में रह रहे हैं। इसके बाद यूपी ATS ने गोपनीय तरीके से जांच शुरू की, तो यह जानकारी सही साबित हुई। इसके बाद टीम मथुरा के SSP शैलेश पांडे और SP सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के साथ एक टीम बनाई और आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अलाहपुर गांव के पास बनी झुग्गी झोपड़ियों पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। यहां टीम ने तीन स्थानों पर कार्रवाई की। आधी रात को पहुंची टीम ने पहले तो सभी के कागज चेक किये और बाद में करीब 31 रोहिंग्या मुसलमानों को हिरासत में लिया।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More