कांग्रेस मुक्त प्रदेश में सांकेतिक यात्रा : बृजेश पाठक

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर जम कर हमला बोला। उन्होने इस यात्रा के नाम करण पर सवाल किया।चीन के प्रति हमदर्दी दिखाने और भारतीय सैनिकों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। इसके साथ ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक कल्याण सम्बन्धी कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि यहां की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे। लोक कल्याण के काम और आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढते कदमों पर भरोसा रखती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुक्त हो रहा है।

जिससे राहुल गांधी घबराये हुए हैं। ऐसे में यह मात्र औपचारिक यात्रा बन कर रह गई है।राहुल गांधी अमेठी की जनता को जोड़ कर रख नहीं सके। वह भारत जोड़ने का दम भर रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत मजबूत होकर उभरा है। देश की एकता अखंडता मजबूत हुई है। हमारे सैनिक चीन के सैनिकों को मार कर भगा रहे हैं। राहुल गांधी अपने देश के सैनिकों का मनोबल गिराने वाले बयान दे रहे है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के इंटरव्यू के माध्यम से भारत एवं भारतीयता का मनोबल गिराने का प्रयास किया गया है। जो सर्वथा निंदनीय और अक्षम्य है। राहुल गांधी ने कमल हसन को दिए इंटरव्यू में अपनी मंशा साफ कर दी है। कि चीन के सामने वैसे ही समर्पण कर देना चाहिए। जैसे कांग्रेस के शासन काल में होता था। क्या राहुल गांधी चाहते हैं कि कांग्रेसी शासन की तरह चीन के आगे भारत नतमस्तक हो जाए। राहुल को सेना और देश का मनोबल गिराने से बचना चाहिए।

जन आकांक्षा के अनुरूप दायित्व निर्वाह करें कार्यकर्ता : बीएल संतोष

बृजेश पाठक ने कहा कि  जो भारत को तोड़ने के जिम्मेदार है। जिनकी नीतियों ने समाज को तोड़ा। जिन्होंने जातिवाद,परिवारवाद, सम्प्रदायवाद,क्षेत्रवाद, आतंकवाद,नक्सलवाद को बढ़ावा दिया, वो आज भारत जोडो यात्रा पर निकले है। जिन्होंने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने काम किया वे भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहें है। पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा ने घुटने टेक दिए है। देश और उत्तर प्रदेश की जनता लगातार कांग्रेस को नकार रही है। इसीलिए प्रदेश के किनारे-किनारे सांकेतिक यात्रा निकालने पर कांग्रेस मजबूर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपने गठबंधन/सहयोगी दलों को अपने साथ जोडे़ नहीं रख सके वे आज भारत जोडो यात्रा पर निकले है। वास्तव में ये भारत जोडो नहीं परिवार की राजनीति को बचाने की यात्रा है।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More