देश के 13 राज्यों में कोरोना मामलों में आई कमी

नई दिल्ली। देश के 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामलो में कमी आई है जबकि सात राज्यों और प्रदेशों में कोरोना मामलों में मामूली वृद्धि हुयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या में पांच की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, त्रिपुरा में चार, गोवा में तीन, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में दो-दो, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में एक-एक मामला बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।

इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 445 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,32,370 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अऩुसार, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,390 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 34 घटकर 1,983 रह गयी है। इसी अवधि में कोविड-19 से किसी की भी मृत्यु नहीं होने से मृतकों की संख्या 5,31,893 पर बरकरार है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 142 बढ़कर 4,44,59,514 पर पहुंच गया है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More