भारत जोड़ो यात्रा राहुल के पूर्वजों की गलतियों की ‘प्रायश्चित यात्रा’ : नड्डा

कोप्पल । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उनके पूर्वजों की गलतियों के लिए ‘प्रायश्चित यात्रा’ है। नड्डा ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा , कि ‘यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं है, बल्कि भारत तोडो यात्रा है। उनहोंने दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की संविधान की धारा 370 सहित कई नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से अलग करके विशेष दर्जा देने वाली भूल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में इसे निरस्त कर सुधारा।

उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोडो यात्रा कहने के अपने रुख को सही ठहराते हुए कहा कि राहुल गांधी उन टुकड़े टुकड़े गिरोह के साथ खड़े थे, जो ‘अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं’ जैसे नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि अफजल गुरु भारतीय संसद पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड था।

उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक चरण के दौरान JNU छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए भी राहुल गांधी पर निशाना साधा, जिन्होंने भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह के नारे लगाए थे। उन्होंने कहा, कि  क्या ऐसे लोग भारत को एक कर सकते हैं। या नष्ट कर सकते हैं। मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ नारे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि BJP ‘किसी का तुष्टीकरण नहीं ’ और ‘सभी के लिए न्याय’ के सिद्धांत का पालन करती है। (वार्ता)

National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More