राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आखिरी दिन

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरब से पश्चिम के लिए 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार शाम को मुंबई में समाप्त हो रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया ‘आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 63वां और आख़िरी दिन है। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई 6,600 किमी की ऐतिहासिक यात्रा आज शाम मुंबई पहुंच रही है। इस सफ़र में हम 15 राज्यों, कम से कम 110 ज़िलों से होते हुए और करोड़ों लोगों से संपर्क करते हुए गुज़रे। यात्रा में गांधी ने 15 जनसभा की और 70 स्थानों पर जनता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अपने अंतिम दिन यात्रा ठाणे ज़िले से शुरू होगी और राहुल गांधी ठाणे शहर में एक सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर के लंच ब्रेक के बाद यात्रा मुंबई के लिए रवाना होगी जहां राहुल गांधी मुंबई के औद्योगिक केंद्रों में से एक धारावी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा का समापन डॉ. अंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि में होगा, जहां राहुल गांधी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो महीनों में गांधी और खडगे ने कांग्रेस के पांच न्याय एजेंडे की रूपरेखा पेश की है और इसे लगातार आगे बढ़ाया है। पाँच न्याय एजेंडा में किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है। यात्रा के अंत तक हम प्रत्येक न्याय से संबंधित 25 गारंटियों की रूपरेखा तैयार कर लेंगे। सम्मिलित रूप से, पांच न्याय-पच्चीस गारंटी करोड़ों भारतीयों को न्याय दिलाएगी और इस अन्याय-काल के अंधेरे को दूर करेगी।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More