लीबिया में फंसे 17 युवकों की विदेश मंत्रालय ने करवाई सुरक्षित घर वापसी

शाश्वत तिवारी

केंद्र सरकार ने लीबिया में एक सशस्त्र समूह के चंगुल में फंसे पंजाब एवं हरियाणा के 17 लोगों को उच्च स्तरीय हस्तक्षेप के बाद सुरक्षित रिहा कराने के बाद स्वदेश वापसी करा दी। विदेश मंत्रालय और ट्यूनिस स्थित भारतीय दूतावास के निरंतर प्रयासों के बाद पंजाब और हरियाणा से 17 भारतीय नागरिकों के एक समूह को सफलतापूर्वक भारत ले जाया गया है। यह मामला 26 मई 2023 को फंसे हुए भारतीय नागरिकों के परिवारजनों द्वारा ट्यूनिस में हमारे दूतावास के ध्यान में लाया गया था। भारत से तस्करी के बाद भारतीयों को लीबिया के ज़वारा शहर में एक सशस्त्र समूह द्वारा बंदी बना लिया गया था। तब से दूतावास परिवार के सदस्यों के साथ निकट संपर्क में था।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय दूतावास ने मई और जून के दौरान और साथ ही अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से नियमित रूप से लीबियाई अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया। गत 13 जून को लीबियाई अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सफल रहे, लेकिन उन्हें अपनी हिरासत में ही रखा क्योंकि यह अवैध रूप से देश में प्रवेश का मामला था। सूत्रों ने बताया कि ट्यूनिस में भारतीय राजदूत और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के उच्च स्तरीय हस्तक्षेप के बाद लीबियाई अधिकारी उन्हें रिहा करने पर सहमत हुए।

सूत्रों के अनुसार लीबिया में उनके प्रवास के दौरान भारतीय दूतावास ने भारतीयों की जरूरतों का ख्याल रखा, जिसमें आवश्यक खाद्य पदार्थ, दवाएं और कपड़े उपलब्ध कराना शामिल था। चूंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उनकी भारत यात्रा के लिए आपातकालीन प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। भारत लौटने के लिए टिकट भी भारतीय दूतावास द्वारा उपलब्ध कराए गए और भुगतान किया गया। फंसे हुए भारतीय नागरिक 20 अगस्त 2023 की शाम को नई दिल्ली पहुंचे।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More