पर्यावरण संरक्षण हेतु महासमिति का जागरूकता अभियान

लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति एवं Refillable कंपनी जो प्लास्टिक के दुरुपयोग को समाप्त करने एवं Waste Management के साथ साथ स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहित करने हेतु बहुत सस्ते मूल्य पर cleaning मेटेरियल उपलब्ध कराती है। महासमिति एवं Refillable कंपनी के पदाधिकारियों की संयुक्त  बैठक दिनाँक 12 दिसम्बर 2022 को महासमिति के कार्यालय 3/127, विवेक खंड, गोमती नगर में संपन्न हुई। जिसमें गोमती नगर एवं  लखनऊ में  प्लास्टिक के दुरुपयोग को रोकने के लिए  संस्था के द्वारा प्रत्येक  घर एवं दुकानों को डस्टबीन प्रदान करने का महासचिव डॉ. राघवेन्द्र शुक्ला  ने  सुझाव दिया ताकि कंपनी द्वारा घरों से प्लास्टिक को अपने साथ ले जाया जाए और कंपनी कांच की बोतल में cleaning मेटेरियल सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाएगी।

ये अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।डॉ। राघवेन्द्र शुक्ला,  महासचिव गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने  अवगत कराया कि महासमिति और इसके सभी कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा का कार्य करते हैं एवं जनजागरण कार्यक्रमों के द्वारा जनता को जागरूक करते हैं। बैठक में महासचिव डॉ। राघवेन्द्र शुक्ला, सचिव सी जी नायर, सचिव कर्नल एएन  पांडे, IT प्रभारी विनय कुमार जौहरी,   के  के पांडे एवं  प्रमोद  मिश्रा  खंड प्रभारी, संगठन  सचिव  अरुण गुप्ता,  सचिव घनश्याम पांडे, अतुल अग्रवाल, अजय, नंदिनी, जितेंद्र, विनोद तिवारी एवं कंपनी के लोकेश, नवीन,  भास्कर व अन्य पदाधिकारी  उपस्थित रहे।अभियान हेतु अतुल अग्रवाल को  संयोजक नियुक्त किया गया।

Central UP

BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। […]

Read More
Central UP

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

  जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता […]

Read More
Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More