हिमाचल प्रदेश को दिल्ली से जोड़ेगी चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस

नई दिल्ली। देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच गुरुवार से चलने जा रही है जो पंजाब में कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे सिख तीर्थ और माता ज्वाला देवी और माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ऊना से इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस गाड़ी में सवार होकर नयी दिल्ली आएंगे। गत 30 सितंबर को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर से मुंबई के बीच शुरू किया गया है। श्री मोदी ने गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से अहमदाबाद के बीच इस गाड़ी में सवारी भी की थी।

वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरे और चौथे रैक का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में किया गया है। पहले संस्करण से उन्नत इस संस्करण की गाड़ी 180 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक गति से दौड़ने में सक्षम है। ऊना पंजाब की सीमा से लगा एक औद्योगिक नगर है। इस गाड़ी के चलने से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी लाभ होगा। माना जा रहा है कि 385 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह गाड़ी यात्रियों में बहुत लोकप्रिय और कामयाब रहेगी। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Hariyana Haryana Himachal Punjab

अटारी में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर । सीमा सुरक्षा बल (BSP) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती गांव अटारी से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है। BSP के जनसंपर्क अघिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर […]

Read More
Hariyana Himachal Punjab

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के बागपत प्रशासन को सूचना दे […]

Read More