समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का निधन

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह निधन हो गया। सैफई में मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ यादव का अंतिम संस्कार किया जायेगा। वह 82 वर्ष के थे। मेदांता अस्पताल ने बताया कि आज सुबह लंबी बीमारी के बाद 08:16 बजे यादव का निधन हो गया।

वह पिछले करीब डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था तथा वह वेंटिलेटर पर थे। यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी देते हुए कहा, कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक और पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किये जाने की घोषणा की है। सपा ने ट्वीट किया, कि आदरणीय नेताजी का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफ़ई ले जाया जा रहा है।

कल 11 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। वह इस समय मैनपुरी से सांसद थे। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। तथा 10 बार विधायक और सात बार लोकसभा सांसद चुने गए। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More