कांग्रेस का हेमंत बिस्व सरमा के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज यहां प्रदर्शन किया और कहा कि उनके खिलाफ जो संगीन मामले हैं कम से कम उनकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराई जानी चाहिए। असम कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सरमा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं और उनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की जांच आवश्यक है। कांग्रेस की रैली में शामिल होने के एक दिन बाद इस मांग को लेकर असम कांग्रेस के नेताओं ने यहां आज यहां जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि बिस्व सरमा ने जनता से जो वादे किये थे वे पूरे नहीं किये जा रहे हैं। असम के लोग संकट में हैं और वहां भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि असम में 25 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और सरकार को उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने इस बारे में ट्वीट किया , “असम कांग्रेस के साथियों ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ सात विशिष्ट मामलों की CBI जांच की मांग की है। हेमंत बिस्वा सरमा को भाजपा नेतृत्व का आशीर्वाद हासिल है, लेकिन उनके खिलाफ सबूत पुख्ता हैं। क्या CBI को अपना काम करने दिया जाएगा। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More