मुथूट फाइनेंस लूट कांड: शूट आउट में मारे गए लड़के की मां ने पुलिस पर उठाए वाज़िब सवाल,

कहा: गोली पैर में क्यूं नहीं मारी,


नया लुक ब्यूरो


रांची/धनबाद। मुठभेड़ में मारे गए अपराधी की माँ ने पुलिस पर गंभीर वाज़िब आरोप लगाए हैं। कहा- पांव में क्यों नहीं मारी गोली,अस्पताल क्यों नहीं ले गए, प्रमोशन पाने के लिए बेटे की हत्या कर दी। झारखण्ड में धनबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधी की माँ ने एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से पांव पर गोली क्यों नहीं मारी गई। गोली लगने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया गया। बता दें मंगलवार को मुथूट फाइनेंस में लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें शुभम उर्फ रॉबर्ट नामक अपराधी मौके पर मारा गया। पुलिस ने आज उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर शव लेने पहुंची शुभम की माँ ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ससमय शुभम को अस्पताल ले जाती तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन पुलिस ने हत्या करने की मंशा से गोली मारी। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शुभम की माँ और बहनें रोती बिलखती रही।

 

अपराधी की माँ ने कहा कि मेरा बेटा कोई आतंकवादी नहीं था। उन्होंने यह स्वीकार करते हुए कहा कि गलत संगत में पड़कर गलत रास्ता पकड़ लिया था। लेकिन पुलिस ने उसे सुधरने का एक मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया, उसे क्यों नहीं गोली मारी है। माँ बार बार मोदी जी से इंसाफ करने की गुहार लगा रही थी। माँ रोती हुई बोल रही थी मेरा बेटा एनडीए की तैयारी कर रहा था। लेकिन कुछ लोगों के गलत संगत में आ गया। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ा नहीं,  सीधे हत्या कर दिया। बहन कह रही थी दरोगा ने प्रमोशन लेने के लिए मेरे भाई को गोली मार दी।

 

 

 

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More