लोकसभा चुनाव 2024: BJP ने 13 राज्यों में बनाए नए प्रभारी, बंगाल-बिहार, राजस्थान सहित नॉर्थ ईस्ट में भी फेरबदल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आज सभी प्रदेशों के लिए नए प्रभारी को नियुक्त कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए प्रभारियों के नामों की घोषणा की। BJP द्वारा बनाए गए नए प्रभारियों की सूची ट्विटर पर जारी की गई है। इसके अनुसार महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार में सह प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को प्रभारी जबकि नितिन नवीन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है।

बता दें कि मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। हरियाणा का जिम्मेदारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को दिया गया है। केरल का प्रभारी सांसद प्रकाश जावेडकर को जबकि राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। विजय रुपाणी बनाए गए पंजाब के प्रभारी मध्य प्रदेश का प्रभारी मुरलीधर राव को बनाया गया है। वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। लक्ष्मीकांत वाजपाई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया गया है। पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है। अरूण सिंह राजस्थान के प्रभारी, विजया रहाटकर सह प्रभारी दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभारी सांसद विनादे सोनकर को बनाया गया है। सांसद राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्ति किया गया है।

तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुघ को बनाया गया है। वहीं अरविंद मेनन को तेलंगाना का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांसद अरूण सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। विजया रहाटकर राजस्थान में सह प्रभारी होंगे। जबकि त्रिपुरा का प्रभारी सांसद महेश शर्मा को बनाया है। चंडीगढ़ का प्रभारी विजय भाई रुपाणी को बनाया है। नार्थ ईस्ट प्रदेश में संबित पात्रा को संजोयक नियुक्त किया है और सह संयोजक रितुराज सिन्हा को बनाया गया है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More