ओवैसी ने लगाया अपने आवास पर पत्थरों से हमले का आरोप

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख एवं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नयी दिल्ली के अशोक रोड स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात कथित तौर पर पत्थरों से हमला किया गया। ओवैसी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और कहा, कि मेरे दिल्ली स्थित आवास पर फिर से हमला हुआ है। वर्ष 2014 के बाद यह चौथी घटना है। इससे पहले आज रात मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू सहायक ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने पथराव किया, जिससे खिड़कियों के कांच टूट गये। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, कि यह चिंताजनक है कि एक तथाकथित ‘उच्च सुरक्षा’ जोन में इस तरह की घटना हुई है। मैंने पुलिस को एक शिकायत सौंपी है और वे मेरे आवास पर पहुंच गए हैं।

बंदरों ने तो पत्थर नहीं फेंके?

गौरतलब है कि ओवैसी के घर से लेकर पूरे लूटियन जोन में बंदरों का आतंक है। ओवैसी के घर के आसपास भी सैकड़ों बंदर रहते है। ओवैसी के घर के साथ सटे चुनाव आयोग के बाहर तो बंदरों को भगाने के लिए गुलेल के साथ एक शख्स की तैनाती की गई है।  कि  बंदरों को भगाने के लिए तैनात शख्स ने बताया कि बंदर अक्सर उत्पात मचाते हैं। बताया गया है कि कभी फाइल, रोटी लेकर भाग जाते हैं। हालांकि, इस शख्स ने पत्थर फेंकने की बात से इनकार किया।

CCTV से सामने आएगी सच्चाई

बताया गया है कि  दिल्ली पुलिस की टीम अब आसपास के घरों में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है और पथराव की सच्चाई जानने में जुटी है। दिल्ली पुलिस के सूत्र ने बताया है कि अभी तक CCTV में कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है और न ही पथराव की घटना दिखाई दी है।

क्या बोले ओवैसी?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि 2014 के बाद से यह चौथा हमला है। उन्होंने कहा, “मेरे घर के बाहर कई कैमरे लगे हैं, जिससे उनका पता लगाया जा सकता है। दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। (इनपुट-वार्ता/गूगल)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More