मालीवाल ने विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को भेजा समन

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को समन भेजा है। सुश्री मालीवाल ने इस मामले में आज दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को समन भेजा है। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि यहाँ कालिन्दी कुंज इलाक़े में चार लोगों ने म्यांमार की एक महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह एक बहुत गंभीर मामला है।

आरोपी की गिरफ़्तारी के बारे जानकारी मांगी

मालीवाल ने पुलिस अधिकारी से इस मामले में FIR की कॉपी मांगी। साथ ही आरोपी की गिरफ़्तारी के बारे जानकारी मांगी है। इसके अलावा अगर आरोपी गिरफ़्तार नहीं किया गया है। तो पुलिस की ओर से गिरफ़्तारी को लेकर उठाये गए कदम के बारे में जानकारी मांगी गई है। आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को तीन मार्च तक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

पहले भी हुई थी म्यांमार की महिला से दुष्कर्म की घटना

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2009 में एक 33 वर्षीय म्यांमार की महिला के साथ दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कथित रूप से दुष्कर्म किया गया था। महिला कथित तौर पर अपने बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल गई थी। बताया गया है कि तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

NGO के माध्यम से दर्ज की गई थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई और पिछले हफ्ते ही एक NGO को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मंदिर मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि महिला शहर में किसी को नहीं जानती थी। वह अपने पति और बच्चों के साथ पश्चिमी दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी शिविर में रहती हैं।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More