सावन का तीसरा सोमवार आज  है जाने भगवान शिव को प्रसन्न करने का उपाय

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

सावन  सोमवार के व्रत से करोड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी होती है। मान्यताओं के अनुसार सावन का पवित्र महीना भगवान महादेव को अति प्रिय है। साथ ही इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष प्रावधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार पर दान का विशेष महत्व है।

इन चीजों का करें दान

सफेद वस्त्र का दान : सावन सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब को सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही चंद्र देव और भगवान शिव की भी कृपा मिलेगी।

दूध का दान : सावन सोमवार के दिन दूध का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है। क्योंकि इस दिन दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। उसके बाद अभिषेक किया हुआ दूध गरीबों को दान कर देनी चाहिए। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।

चांदी का दान : ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्र ग्रह का आधिपत्य माना गया है। सावन सोमवार के दिन चांदी का दान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आप अपनी इच्छानुसार चांदी से बनी कुछ वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

चावल का दान : सावन सोमवार के दिन चावल या फिर चावल और दूध से बनी खीर का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सफलता के लिए बंद पड़े सभी मार्ग खुलते हैं।

शिव मंदिर में करें इन चीजों का दान : भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर बच्चों और गरीबों में अन्न, फल, सफेद मिठाई या पैसों का दान कर सकते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

रुद्राक्ष का दान : सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको शारीरिक व मानसिक कष्ट से छुटकारा मिलता है। साथ ही आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

सात वस्तुएं करें अर्पित : शिवलिंग पर मिश्रि, दूध, दही, शहद, बिल्वपत्र, चमेली या आंकड़े के फूल और धतूरा मिलाकर ये 7 चीजें अर्पित करें। इससे शिवजी प्रसन्न होगे और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

Religion

क्या आप जानते हैं नवांश कुण्डली का महत्व और प्रभाव, यदि नहीं तो यह लेख जरूर पढ़ें…

देव नवांश, नर नवांश और राक्षस नवांश के नाम से जाने जाते हैं नवमांश यदि ग्रह अच्छी स्थिति या उच्च के हों तो वर्गोत्तम की स्थिति होती है उत्पन्न -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैदिक ज्योतिष में नवमांश कुण्डली को कुण्डली का पूरक माना गया है। यह एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण कुण्डली मानी जाती है क्योंकि […]

Read More
Religion

चल रहा है बहुत ही पुण्य मास, करें केवल दो छोटे उपाय और पायें सुख, शांति और स्थिर लक्ष्मी

पापरूपी ईंधन को अग्नि की भाँति जलाने वाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष यानी चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है वैशाख मास, जानें इसका महात्म्य पं. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ वैशाख मासः पद्म पुराण के अनुसार इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय […]

Read More
Religion

क्या है हनुमान् और बजरंगबली का वास्तविक अर्थ, जानें व्याकरण की भाषा में

कमलेश कमल व्याकरणिक दृष्टि से देखें, तो ‘हनुमत्’ से ‘हनुमान्’ शब्द की निर्मिति है। जैसे ‘धीमत्’ से ‘धीमान्'(बुद्धिमान्), ‘विद्वत्’ से ‘विद्वान्’; उसी तरह ‘हनुमत्’ से ‘हनुमान्’। अब इस ‘हनुमान्’ शब्द को देखें, तो ‘हनु’ और ‘मान्’ दो शब्द मिलते हैं। चूँकि कोई दो वर्ण नहीं मिल रहे हैं और न ही कोई विकार उत्पन्न हो […]

Read More