महराजगंज के कोठीभार में दो समुदायों में मारपीट, चार घायल, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

जमानत पर छूट कर आए आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमलाकर गंभीर रूप से किया घायल

आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की फूंकी झोपड़ी, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

उमेश तिवारी

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के चनकौली गांव में शुक्रवार की रात 9 बजे दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। दो समुदायों के बीच का मामला होने से कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। जानकारी के अनुसार, चनकौली गांव के राजेश चौहान (50) और निजामुद्दीन के बीच बीते दिसंबार में मारपीट हो गई थी। उसमें गंभीर रूप से घायल राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों समेत गांव के लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया। 15 दिन पहले तीनों आरोपी मुन्ना, चुन्ना, जलालुद्दीन जेल से जमानत पर छूट कर घर आए।

दो तीन दिन तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद मृत राजेश के परिजनों को धमकी देने के साथ ही हमेशा ताना मारना शुरू कर दिया। शुक्रवार को सुबह से ही दोनों पक्षों में नोकझोंक हो रही थी। शाम तक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दिवंगत राजेश की पत्नी सरजामी, बेटे विवेक, पूरन, बहू सीमा को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। उसके बाद आरोपी फरार हो गये। घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर की दीवार गिरा दी और झोपड़ी फूंक दी। घायलों को सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए घुघली, कोठीभार, निचलौल, सिंदुरिया, ठूठीबारी पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गई है। उपद्रव करने वालों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Central UP

BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। […]

Read More
Central UP

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

  जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता […]

Read More
Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More