भारत जोड़ो यात्रा का जनता पर कोई असर नहीं पड़ रहा: पूनियां

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है यह भारत जोडो यात्रा नहीं वरन्..राजस्थान को मरता छोडो यात्रा है। अजमेर दौरे पर आये डा पूनियां ने आज मीडिया से बातचीत में कहा भारत जोडो यात्रा का जनता पर कोई असर नही पड रहा। कांग्रेस पार्टी की दशा इसी बात से पता चलती है कि भीड जुटाने के लिये फिल्मी कलाकारों को बुलाना पडता हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सुनिधि चौहान..चोरी चोरी दिल लिया रे..गा रही है।

राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमल का फूल और मोदी काम ही CM  का चेहरा होगा। इस पर सब एकमत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आडे हाथों लेते हुए कहा कि उनके गृह जिले में 32 मौत हुई और वे अपनी सरकार के साथ जश्न मना रहे है। उन्होंने राज्य में किसानों,बेरोजगारों, युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का नौजवान अवसाद में हैं। भ्रष्टाचार का नंगा नाच चल रहा है। डॉ पूनियां जिले की केकडी विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा समापन की सार्वजनिक सभा में जाने से पहले अजमेर पहुंचे जहां भाजपाईयों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। (वार्ता)

Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More