अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत, 38 घायल

कंधार। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 21 यात्रियों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। सरकारी ‘बख्तर’ समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। यह भीषण दुर्घटना आज तड़के ग्रिश्क जिले में तब हुई जब हेरात जा रही यात्री बस एक टैंकर से टकरा गई।

टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में 21 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अफगानिस्तान के यातायात पुलिस महानिदेशालय के अनुसार, पिछले 10 महीनों में देश में सड़क दुर्घटनाओं में 1,600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 4,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।(वार्ता)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More