बिसलेरी के बोतलबंद पानी पर उठे सवाल, FSSAI की जांच में मिले केमिकल

Chemicals in Bisleri water: देश के लोकप्रिय बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गोवा स्थित बिसलेरी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लिए गए पानी के नमूनों की जांच में निर्धारित मानकों के उल्लंघन का मामला पाए जाने के बाद कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए अपने उत्पाद को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। बिसलेरी का कहना है कि उसे अब तक इस कार्रवाई से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है।

सितंबर 2025 में लिए गए थे पानी के छह नमूने

बिसलेरी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सितंबर 2025 में FSSAI ने गोवा स्थित उसके एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से पानी के छह नमूने एकत्र किए थे। कंपनी ने बताया कि शुरुआती जांच में पांच नमूने निर्धारित मानकों के करीब पाए गए, जबकि छठे नमूने में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई। यह निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर से अधिक थी।

कंपनी के अनुसार, इस रिपोर्ट के बाद 22 नवंबर 2025 को उसने अपील की थी। इसके बाद संबंधित नमूने को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा गया। बिसलेरी का दावा है कि दोबारा जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई, हालांकि इसी जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) की मौजूदगी के संकेत मिले।

बिसलेरी ने कहा- हमें कोई नोटिस नहीं मिला

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अलग-अलग प्रयोगशालाओं की जांच रिपोर्ट में अंतर सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हुए। इसके बाद FSSAI ने उसी नमूने की एक मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच कराई। कंपनी के मुताबिक, इस जांच में भी ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई।

बिसलेरी ने बताया कि उसने संबंधित रिपोर्ट FSSAI के वेस्टर्न रीजनल ऑफिस में जमा कर दी थी। इसके बाद उसे संस्था की ओर से कोई अन्य जानकारी नहीं मिली। कंपनी का कहना है कि उसने समझा कि मामला बंद हो चुका है। उसे अब तक न तो कोई हार्ड कॉपी नोटिस मिला है और न ही ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी गई है।

FSSAI ने क्यों दी मुकदमे की मंजूरी?

दूसरी ओर, FSSAI का कहना है कि प्रयोगशाला की जांच में पानी के नमूने में ब्रोमेट निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके अलावा दोबारा जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) की मौजूदगी सामने आई।

ये भी पढें

भारत- नेपाल सीमा पर 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद

इन निष्कर्षों के आधार पर नमूने को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया। रेगुलेटर के मुताबिक, जांच में कानून के तहत असुरक्षित खाद्य पदार्थ से जुड़े प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसी आधार पर बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है।

90 टेस्ट से गुजरता है पानी, कंपनी का दावा

बिसलेरी ने अपनी सफाई में कहा कि उसके यहां पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 10 चरणों वाली मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस दौरान कुल 90 तरह के परीक्षण किए जाते हैं। कंपनी ने कहा कि वह खाद्य सुरक्षा नियामक की जांच में पूरा सहयोग कर रही है और उपभोक्ताओं को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। कंपनी ने अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर भरोसा जताते हुए कहा कि बिसलेरी वर्षों से उपभोक्ताओं का भरोसेमंद ब्रांड रहा है।

अब देशभर में बोतलबंद पानी की जांच की तैयारी

बिसलेरी से जुड़े इस विवाद के बाद देशभर में पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांडों की गुणवत्ता जांच का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब अन्य बोतलबंद पानी ब्रांडों के नमूनों की भी देशव्यापी जांच किए जाने की तैयारी है।

इस पूरे मामले ने बोतलबंद पानी की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल एक तरफ FSSAI की जांच रिपोर्ट और दूसरी तरफ कंपनी की सफाई के बीच अंतिम स्थिति कानूनी प्रक्रिया और आगे की जांच से स्पष्ट होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत- नेपाल सीमा पर 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद

आज इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

CM का निर्देश: एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाएं समय पर हों पूरी

 

 

Bipolar disorder
Health

डिप्रेशन और बाइपोलर में अंतर, MRI से कैसे होती है पहचान?

Bipolar disorder: बार-बार मूड बदलना, कभी अचानक बहुत ज्यादा ऊर्जा महसूस होना और कभी गहरी उदासी में चले जाना सामान्य व्यवहार में बदलाव से अलग हो सकता है। ये लक्षण बाइपोलर डिसऑर्डर की ओर इशारा कर सकते हैं। यह एक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को मेनिया, हाइपोमेनिया और डिप्रेशन के एपिसोड का […]

Read More
Health

वाराणसी के डॉ. मनोज श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान, नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए चयन

विशेष संवाददाता Varanasi: काशी के प्रतिष्ठित चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक एवं लेखक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने चिकित्सा जगत में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर वाराणसी का गौरव बढ़ाया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली ने उन्हें प्रतिष्ठित नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए चयनित किया है। यह सम्मान देश […]

Read More
Water in winter
Health

सर्दियों में कितना गुनगुना पानी पीना चाहिए? जानें सही मात्रा

Water in winter: गर्मियों में जहां बार-बार पानी पीने का मन करता है, वहीं ठंड के मौसम में कई लोग दिनभर में सिर्फ तीन-चार गिलास पानी पीते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सर्दियों में रोज कितने गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए और शरीर को पर्याप्त पानी मिल रहा है या नहीं, इसकी पहचान […]

Read More