- पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू इंदौरी गैंग का था सक्रिय सदस्य
- गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट मामले भी चल रहा था फरार
- अंधेरे का फायदा उठाते हुए साथी फरार, पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow: असलहा तस्करी और कांट्रैक्ट किलर एवं गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश वाहिद अंसारी की मंगलवार रात शिवबाबा बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी मौके से भाग निकला। SP अंबेडकरनगर प्राची सिंह ने बताया कि वाहिद अंसारी पुत्र अबू बकर अंसारी गाजीपुर जिले के बहरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। कुख्यात अपराधी बिट्टू इंदौरी गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर हत्या, लूट, डकैती समेत कुल 35 समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज थे।
SP अंबेडकरनगर प्राची सिंह के मुताबिक उनके निर्देशन में पुलिस की टीमें 17 नवंबर 2026 की रात करीब बारह बजे शिव बाबा बैरियर के पास चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक जा रहें हैं। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस ने SOG टीम के साथ मिलकर शिवबाबा बैरियर और उसके आसपास घेरेबंदी की।
पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आ रहे संदिग्धों रोकने का प्रयास किया, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस टीम भी आत्मरक्षा करते हुए फायरिंग की, जिससे गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। वहीं अंधेर का फायदा उठाते हुए उसका साथी मौके से भाग निकला। SP अंबेडकरनगर प्राची सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की गई तो मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश की पहचान गाजीपुर जिले के बहरिया थाना क्षेत्र निवासी वाहिद अंसारी पुत्र अबू बकर अंसारी के रूप में हुई।
असलहा की तस्करी करने में माहिर था वाहिद
SP अंबेडकरनगर प्राची ने बताया कि वाहिद अंसारी असलहा तस्कर एवं कांट्रैक्ट किलर था और गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट के मामले में पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि असलहा तस्करी करने के साथ-साथ चलती मोटरसाइकिल से निशाना लगाने में माहिर था। चलती बाइक से गोली ठीक निशाने पर मारता था। इसी के चलते बिट्टू इंदौरी गैंग के लोगों के संपर्क में आया था और उनके लिए असलहा मुहैया कराने के अलावा लूट, डकैती, हत्या जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देता था।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे अलर्ट
QUAD बैठक से पहले PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, ट्रंप ने पीठ थपथपाकर की तारीफ
ICICI Life का नया फंड लॉन्च, 50 चुनिंदा कंपनियों में निवेश और लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का मौका
