
Mumbai: लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, उद्यमिता, OTT कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी का यह वीडियो पॉडकास्ट यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। बातचीत में उन्होंने गाजियाबाद के एक गांव से मुंबई तक के अपने सफर और मनोरंजन जगत में काम करने की चुनौतियों पर चर्चा की।
गांव से मुंबई तक का सफर
सोनू त्यागी ने बताया कि उनका बचपन गाजियाबाद के एक गांव में बीता और उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा है। उन्हें बचपन से ही लेखन, मनोविज्ञान, लोगों के व्यवहार और अध्यात्म में रुचि थी। उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई के साथ विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्म निर्माण से जुड़ी शिक्षा भी हासिल की।
ये भी पढें
रिलायंस फाउंडेशन 10 लाख लड़कियों को देगा हुनर और करियर के अवसर
करियर की शुरुआत में उन्होंने विज्ञापन एजेंसियों में कॉपीराइटिंग और क्लाइंट सर्विसिंग का काम किया। इसके बाद महज 24 साल की उम्र में दिल्ली में अपनी कंपनी शुरू की। आगे चलकर उन्होंने मुंबई का रुख किया और विज्ञापन, पब्लिक रिलेशंस, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट तथा फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम का विस्तार किया।
बॉलीवुड और ओटीटी कंटेंट पर रखी राय
पॉडकास्ट में सोनू त्यागी ने बॉलीवुड में अपने अनुभवों और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट की भूमिका पर बात की। उन्होंने बताया कि मनोरंजन जगत में कलाकारों, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन अभियानों और फिल्मों से जुड़े काम ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।
ये भी पढें
भारतीय सिनेमा में बदलावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने पुरानी फिल्मों की कहानियों और भावनात्मक जुड़ाव की सराहना की। साथ ही, कुछ ओटीटी वेब सीरीज में अपराध, हिंसा और अश्लील दृश्यों की अधिकता पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकारों और मानवीय रिश्तों पर आधारित कहानियों को भी महत्व मिलना चाहिए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नारद मुनि की कथा: किसके भाग्य से आता है घर में धन?
JSSC CGL पेपर लीक: रामकृष्ण और रितेश की जमानत खारिज, CID जांच जारी
महिला से ऐसी हरकतें रेप का प्रयास नहींः पटना हाई कोर्ट

