
पत्नी ने लगाया फायरिंग कर हत्या करने का का आरोप
Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले में खनन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना रविवार, 11 अक्टूबर की शाम वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव में हुई। हमले में उनके निजी सुरक्षाकर्मी गगन शर्मा के साथ भी मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है।
ये भी पढें
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई
घटनाक्रम के मुताबिक के मुताबिक, भौंडा और रायपुर गांव के करीब 70 से 80 ग्रामीणों और अन्य लोगों के क्रेशर प्लांट पर पहुंचने की बात कही जा रही है। आरोप है कि भीड़ के पास लाठी-डंडे, पत्थर और अन्य हथियार थे। क्रेशर प्लांट से सटी पहाड़ी पर मशीनों के जरिए खनन का काम चल रहा था। इसी दौरान अतर सिंह भड़ाना भी मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच भीड़ ने पूर्व विधायक और उनके निजी सुरक्षाकर्मी को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। घटना में अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान भीड़ की ओर से फायरिंग की गई और अतर सिंह भड़ाना को गोली लगी थी। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे खनन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
ये भी पढें
सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत
क्रेशर प्लांट से सटी पहाड़ी पर चल रहे खनन कार्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस जांच में जुटी है। कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पूर्व विधायक के आवास पर समर्थकों और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले में शामिल लोगों की पहचान, घटना के दौरान फायरिंग होने के आरोप और खनन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत
राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग
नवरात्रि का तीसरा दिन कल: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, भोग और शुभ रंग


2 thoughts on “भरतपुर में खनन विवाद में हिंसा, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत”
Comments are closed.