
किसी बात पर अनबन को लेकर की गई थी शिवा शर्मा की हत्या: मृतक की मां
हजरतगंज कोतवाली में मां की तहरीर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि व चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
शुक्रवार देर रात बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow : हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। रायबरेली निवासी उस श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा से करीबियां थीं। श्रद्धा और शिवा शर्मा कुछ समय पहले एक-दूसरे के दोस्त भी थे, लेकिन दोनों मित्रों के जानी दुश्मन बनने की क्या वजह रही, इस पर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे और कर भी रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो श्रद्धा दुबे कई बार शिवा शर्मा पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन दोनों के बीच इस कदर तकरार बढ़ी कि उसकी कीमत शिवा शर्मा को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मृतक की मां का आरोप है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता लिहाजा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा दुबे ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शिवा शर्मा की हत्या कर दी है। इस मामले में पीड़ित मां ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही।
https://www.instagram.com/p/DeV4aMKn1JC/?utm_source=ig_web_copy_link&dlrf=MzRlODBiNWFlZA==&srtk=MzRlODBiNWFlZA==
हजरतगंज क्षेत्र में 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की बढ़ती कमाई और उसका बढ़ता कद देख शायद मॉडलिंग से ताल्लुक रखने वाली श्रद्धा दुबे अखर रहा था और मृतक शिवा शर्मा द्वारा उसकी बात न मानने को लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा की नींद उड़ी थी। इसके लिए वह अपनी बहन रश्मि और चालक सहित अन्य करीबियों को अपने पाले में लिया। जानकार बताते हैं कि शिवा शर्मा भले ही श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था, लेकिन वह श्रद्धा पर काफी भरोसा करता था।
देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इस कदर नजदीकियां बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर अपनी जान न्यौछावर करने लगे थे, लेकिन इस बीच दोनों के बीच ऐसी दरार पड़ी कि दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। सूत्र बताते हैं कि इन दोनों के बीच कई बार समझौता हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार देर रात न जाने दोनों के बीच कौन-सी बात को लेकर कहासुनी हुई कि शिवा शर्मा को अपनी जीवन लीला हमेशा के लिए समाप्त करनी पड़ गई। बताया जा रहा है कि शिवा शर्मा के शरीर में कई जगहों पर गहरे घाव के निशान के अलावा शरीर पर सिगरेट से दागने जैसा निशान था। सवाल है कि क्या शिवा शर्मा खुद अपनी शरीर को जलाया यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है।
इस मामले में मृतक की मां रंजना शर्मा का आरोप है उनके बेटे को पहले बंधक बनाकर बेरहमी से तरह-तरह की यातनाएं दी फिर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से धक्का देकर फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक इस मामले में मृतक की मां रंजना शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
शारदीय नवरात्रः इस बार कलश स्थापना के लिए शुभ नहीं है प्रतिपदा का मुहुर्त, ये है बड़ी वजह
देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट
Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

