महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का बड़ा प्रस्ताव, लोकसभा में 850 और विधानसभा में 650 होंगी सीटें

Women’s Reservation: देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने सदनों की सदस्य संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने की तैयारी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। सरकार इसे संसद के विशेष सत्र में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस प्रस्ताव के लागू होने से देश की संसद और विधानसभाओं का स्वरूप बदल सकता है। हालांकि, अभी यह प्रस्ताव है और इसे कानून बनने के लिए संसद की मंजूरी सहित जरूरी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

लोकसभा में 850 और विधानसभा में 650 तक होंगी सीटें

प्रस्तावित विधेयक के अनुसार, लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 निर्धारित की जाएगी। इसमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्रशासित प्रदेशों से 35 सदस्य चुने जा सकेंगे। फिलहाल लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या 543 है। इसी तरह राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है। इसके तहत प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की विधानसभा में मौजूदा सीटों की तुलना में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि, वास्तविक सीटों की संख्या संबंधित राज्य की मौजूदा सदस्य संख्या और निर्धारित अधिकतम सीमा के आधार पर तय होगी।

परिसीमन के बाद महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

विधेयक का सबसे अहम प्रावधान महिलाओं के लिए एक-तिहाई यानी 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है। लोकसभा, राज्य विधानसभाओं के अलावा दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की विधानसभाओं में भी महिलाओं को आरक्षण देने का प्रस्ताव है। यह आरक्षण संशोधन कानून लागू होने के बाद होने वाली पहली परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने पर प्रभावी होगा। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों में भी एक-तिहाई सीटें संबंधित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सरकार का उद्देश्य 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावtiधानों को जल्द लागू करने का रास्ता तैयार करना है।

2051 तक राज्यों के बीच सीटों का अनुपात नहीं बदलेगा

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों की एक बड़ी चिंता रही है। इन राज्यों का तर्क है कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद अगर सीटों का निर्धारण केवल जनसंख्या के आधार पर किया गया तो लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। इसी चिंता को दूर करने के लिए नए प्रस्ताव में प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की मौजूदा लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। इससे राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखने की कोशिश की जाएगी। विधेयक के मुताबिक, परिसीमन के बाद सीटों का आवंटन और निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण 2051 तक प्रभावी रहेगा। यानी इस अवधि तक राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के अनुपात में बदलाव नहीं करने का प्रस्ताव है।

ये भी पढें

हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय

किन राज्यों में जारी रहेगी विशेष आरक्षण व्यवस्था?

प्रस्ताव में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा के लिए अनुसूचित जनजातियों से जुड़ी मौजूदा विशेष आरक्षण व्यवस्था को जारी रखने का प्रावधान है। इन राज्यों में जनजातीय प्रतिनिधित्व की मौजूदा व्यवस्था को सुरक्षित रखा जाएगा। इसमें बदलाव 2051 के बाद होने वाले पुनर्निर्धारण के दौरान किया जा सकेगा।

जनगणना के नवीनतम आंकड़ों से होगा परिसीमन

विधेयक में परिसीमन के लिए संशोधन कानून लागू होने की तारीख तक उपलब्ध नवीनतम प्रकाशित जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है। इसका मतलब है कि परिसीमन के समय जो जनगणना आंकड़े आधिकारिक रूप से प्रकाशित होंगे, उन्हीं के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय की जाएंगी। अगर कानून लागू होने के समय तक 2027 की जनगणना के आंकड़े प्रकाशित नहीं होते हैं, तो 2011 की जनगणना के आंकड़े इस्तेमाल किए जाने की संभावना रहेगी। हालांकि, अंतिम आधार कानून लागू होने की तारीख तक उपलब्ध नवीनतम प्रकाशित आंकड़ों से तय होगा।

महिला आरक्षण कितने साल तक रहेगा?

महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत इसकी अवधि 2023 के 106वें संविधान संशोधन अधिनियम के लागू होने से 15 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, संसद कानून बनाकर इस अवधि को आगे बढ़ा सकती है। महिलाओं के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों का रोटेशन यानी सीटों का बदलाव किस तरीके से होगा, इसे भी संसद कानून बनाकर निर्धारित करेगी। इससे यह तय होगा कि अलग-अलग चुनावों में किन निर्वाचन क्षेत्रों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

मौजूदा सांसदों और विधायकों पर क्या होगा असर?

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत मौजूदा लोकसभा या विधानसभा के कार्यकाल के दौरान उसकी सदस्य संख्या में बदलाव नहीं होगा। नई सीटों और महिला आरक्षण की व्यवस्था संबंधित सदन का कार्यकाल समाप्त होने और उसके बाद नया सदन गठित होने पर प्रभावी होगी। इसलिए मौजूदा सांसदों और विधायकों की सदस्यता पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत चुनाव होने के बाद ही बढ़ी हुई सीटों और आरक्षण का लाभ दिखाई देगा।

2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी

केंद्र सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना है। इसी उद्देश्य से संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, विधेयक को कानून बनाने के लिए संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत से पारित कराना होगा। संविधान संशोधन के लिए जरूरी राज्यों की मंजूरी सहित अन्य संवैधानिक प्रक्रियाएं भी पूरी करनी होंगी। ऐसे में महिला आरक्षण कब से लागू होगा, यह विधेयक के पारित होने और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर करेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय

दो दिन में सोना ₹4,213 और चांदी ₹10,326 महंगी, अचानक क्यों पलटी कीमतों की चाल?

आकाशदीप का पंजा, 356 पर सिमटी कीवी टीम; जायसवाल आउट

 

 

National Politics

गुरु रविदास जी के विचारों से बनेगा समरस और समानतापूर्ण समाज : केशव मौर्य

Guru Ravidas Jayanti: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मेरठ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा महासभा’ में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही गुरु रविदास जी […]

Read More
Gonda
homeslider Politics Uttar Pradesh

टैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री

सपनों को चार्ज रखें युवा तभी आसुरी शक्तियां होंगी डिस्चार्ज, 2047 का विकसित यूपी होगा रिचार्ज: मुख्यमंत्री मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से नहीं होता विकास, इसके लिए समय, समर्पण और विजन चाहिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वायरल कंटेंट सही नहीं होता, साझा करने से पहले डिवाइस से करें फैक्ट चेक: योगी  पिछली सरकारों की एक […]

Read More
National Politics Uttar Pradesh

सपा शासन में गुंडों ने किया तांडव, अब अखिलेश गुंडई रोकने की कसम खा रहे: राजभर

‘नारा देने से अपराध कम नहीं होते, इसके लिए साफ नीयत होनी चाहिए’, राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला गंगा में खड़े होकर भी अखिलेश कसम खाएं कि सपा राज में नहीं होगा अपराध, तब भी जनता विश्वास नहीं करेगी: राजभर Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय […]

Read More