मेट्रो बंद होने से आम लोगों को होगी परेशानी, CJI सूर्यकांत ने जताई चिंता

New Delhi

New Delhi: दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवाएं बंद होने से आम लोगों, छात्रों और रोजाना काम के लिए दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। वहीं, वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सवाल उठाया कि आखिर देश में क्या हो रहा है और पूरी दिल्ली को बंद करने जैसी स्थिति क्यों बनाई जा रही है।

मेट्रो बंद होने से आम लोगों की परेशानी पर CJI चिंतित

शुक्रवार को CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ के सामने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कपिल सिब्बल ने दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों के रद्द होने का मुद्दा उठाया।

ये भी पढें

Gold Silver Rate Today: सोना ₹1,968 चढ़ा, चांदी में ₹4,064 की तेजी

सिब्बल ने कहा कि जब ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है और मेट्रो स्टेशन भी बंद किए जा रहे हैं, तो ऐसे में सवाल उठता है कि देश में क्या हो रहा है। सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

इस पर CJI सूर्यकांत ने चिंता जताते हुए कहा कि अदालत की चिंता उन सैकड़ों-हजारों लोगों को लेकर है, जो ग्रेटर नोएडा और दक्षिण दिल्ली समेत आसपास के इलाकों से रोजी-रोटी के लिए दिल्ली आते हैं। इनमें छात्र और आम नागरिक भी शामिल हैं।

कपिल सिब्बल - kapil sibal - AajTak

कपिल सिब्बल

मेट्रो की फ्रीक्वेंसी कम करने का दिया सुझाव

CJI सूर्यकांत ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं, लेकिन सभी सेवाओं को पूरी तरह रोक देना उचित समाधान नहीं है। उन्होंने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस मामले में तुरंत कदम उठाने को कहा।

ये भी पढें

पितृ विसर्जन अमावस्या कल

CJI ने सुझाव दिया कि अगर भीड़ या अनियंत्रित आवाजाही की आशंका है, तो मेट्रो की फ्रीक्वेंसी कम करने जैसे नियामक उपाय अपनाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि वकीलों के पास तो निजी वाहन हो सकते हैं, लेकिन क्लर्क और दूसरे आम कर्मचारियों का क्या होगा, जिन्हें रोजाना सफर करना पड़ता है।

कपिल सिब्बल ने उठाया विरोध प्रदर्शन का मुद्दा

सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए याचिका दायर की गई है और जंतर-मंतर जैसे स्थान पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर विचार होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि पूरी दिल्ली को बंद करने जैसी स्थिति कैसे बन सकती है।

ये भी पढें

पितृ विसर्जन अमावस्या कल

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब में कहा, “यह हमारा देश है।” इसके बाद सिब्बल ने अदालत से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की और कहा कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायपालिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए भेजने की बात

CJI सूर्यकांत ने कहा कि जब वे सुबह अदालत आए थे, तब उन्हें इस स्थिति की जानकारी नहीं थी। उन्होंने पूछा कि याचिकाकर्ता हाई कोर्ट क्यों नहीं जाते। साथ ही, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट से मामले को उसी दिन सूचीबद्ध करने का अनुरोध करेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

पितृ विसर्जन अमावस्या कल

कछुए की अंगूठी क्यों मानी जाती है शुभ? जानें पहनने का सही तरीका

 

 

 

 

Spread the love

Delhi homeslider National

दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले कई ट्रेनें रद्द, राजधानी-शिवगंगा भी प्रभावित

New Delhi:  दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला खत

New Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच 42 पूर्व जजों और संवैधानिक पदों से सेवानिवृत्त अधिकारियों के एक समूह ने खुला पत्र जारी किया है। पत्र में चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कथित कोशिशों पर चिंता जताई गई है। पूर्व जजों ने मतदाता […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

कल मनाया जाएगा वायुसेना दिवस

New Delhi: देश की सुरक्षा में भारतीय वायुसेना की भूमिका और उसके वीर जवानों के साहस, शौर्य एवं बलिदान को सम्मान देने के लिए हर साल आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ देश की हवाई सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों […]

Spread the love
Read More