बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल

ए अहमद सौदागर

Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए व्यक्ति की तलाश कर रही है।

मड़ियांव क्षेत्र में रहने वाली शिप्रा देवी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके पति सत्य रत्न के बारे में प्रखर पांडेय नाम के शख्स ने बताया कि मंगलवार दोपहर सत्य रत्न ने खबर दी कि वह हजरतगंज में हैं और दो स्कार्पियो उनका पीछा कर रही है।

‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU

यह सुनते ही पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी शाम छह बजे शिप्रा देवी के मोबाइल फोन पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा आप के पति किडनैप हो गए हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि एक व्यक्ति से उसकी बहन को लोहिया अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर सत्य रत्न द्वारा 7.5 लाख रुपए लेने के बाद नियुक्ति पत्र देने वाले दिन अचानक लापता हो गया।

उन्होंने बताया कि टेक्निकल व सर्विलांस जांच पड़ताल में सत्य रत्न की लोकेशन पूरे दिन हजरतगंज इलाके में रही। यह भी बताया गया है इसी दिन नामजद आरोपी प्रखर पांडेय से भी 17000 रुपए ऑनलाइन लिया था। इस मामले में पुलिस की अबतक की छानबीन में सामने आया है कि सभी व्यक्ति एक-दूसरे के परिचित हैं और सत्य रत्न द्वारा अन्य लोगों से भी रुपए लेने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इसके बाद भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से छानबीन की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

BBD: ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती कर बदमाशों ने युवक को बुलाया फिर बंधक बनाकर लूटा

बरेका में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर

आराधना ने भाजपा और चुनाव आयोग से पूछे तीन सवाल

‘रामायणम्’ में राजा दशरथ बने अरुण गोविल, नया पोस्टर जारी

समस्त रोगों की जड़ है रात का भोजन

कोच्चि में हुआ EAS सम्मेलन, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

बलरामपुर में दिन में ही रात जैसा नजारा, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

‘तुंबाड’ के आठ साल पूरे, सोहम शाह ने फैंस को दिया खास क्रिएटिव चैलेंज

‘तुंबाड’ के आठ साल पूरे, सोहम शाह ने फैंस को दिया खास क्रिएटिव चैलेंज

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार को किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को लगेगा झटका

Today’s Horoscope ग्रहों का शुभ संकेत! इन राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए […]

Read More
Analysis homeslider Politics Uttar Pradesh

आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

आनंद सिंह UP POLITICS :   उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान एक ऐसा नाम हैं । जिन्हें केवल किसी राजनीतिक दल या एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। उनकी राजनीतिक यात्रा, उनकी वक्तृत्व शैली, समर्थकों के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता और पिछले कुछ वर्षों में उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव […]

Read More