
- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रहेंगी मौजूद
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत वोट बचाओ- देश बचाओ न्याय पद यात्रा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सायंकाल 4:00 बजे सक्सेना चौक महाराजगंज से गांधी प्रतिमा स्थल नगर पालिका परिषद महाराज जब तक आयोजित की गई है।
जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त जी और अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत जी की गरिमा मय उपस्थिति में किया जाएगा। इसके पूर्व दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारी 10:00 बजे नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के अमहवा चौराहा (समरधीरा)पर मछुआरा/निषाद/, मल्लाह समाज का संवाद कार्यक्रम करेंगे।
ये भी पढें
कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम
तत्पश्चात 12:00 पकड़ी चौराहे से खुटहा मार्ग के सिंहपुर में आयोजित चौरसिया समाज संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा अगली कड़ी में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित महिला कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभागी करेंगे। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कांग्रेस के साथियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास
कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, पुलिस ने रोका
मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ
अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट


2 thoughts on “‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, महराजगंज में पदयात्रा”
Comments are closed.