
Sourav Ganguly: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की। टीम ने गांगुली का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘दिल्ली, अब दादागिरी का समय है।’
गांगुली अब हेमंग बदानी की जगह टीम की कमान संभालेंगे। बदानी ने 2025 और 2026 IPL सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभाई थी। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को ही पिछले कोचिंग स्टाफ से अलग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद नए कोचिंग सेटअप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
2019 से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ा है नाता
सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ पुराना रिश्ता रहा है। वह 2019 में टीम के सलाहकार के तौर पर फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ क्रिकेट निदेशक समेत कई अहम भूमिकाएं निभाईं। पुरुष टीम के अलावा वह दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के क्रिकेट संचालन से भी जुड़े रहे हैं। अब पहली बार वह IPL में दिल्ली की टीम के हेड कोच के रूप में नजर आएंगे।
ये भी पढें
कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम
गांगुली के लिए यह फ्रेंचाइजी स्तर पर कोचिंग की एक नई भूमिका है। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ हेड कोच के तौर पर काम कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनकी लंबे समय की भागीदारी को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
नए कोचिंग स्टाफ की तैयारी
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नाम जुड़ सकते हैं। रिपोर्टों में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को टीम के साथ बल्लेबाजी कोच की भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, युवराज की नियुक्ति को लेकर अभी फ्रेंचाइजी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2027 नई टीम संरचना के साथ शुरुआत का मौका होगा। गांगुली के अनुभव और नेतृत्व क्षमता के साथ अब टीम की नजर आगामी सीजन के लिए मजबूत रणनीति तैयार करने पर होगी।
फ्रेंचाइजी के चेयरमैन और सह-मालिक पार्थ जिंदल ने भी गांगुली की नियुक्ति का स्वागत किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव से टीम को नई दिशा मिलेगी और आगामी सीजन के लिए एक मजबूत एवं निडर टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, पुलिस ने रोका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल
मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली
मध्य प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण केंद्रों की कमी पर सवाल


One thought on “सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव”
Comments are closed.