राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष

सुल्तानपुर में संघ-BJP की समन्वय बैठक, अरुण कुमार होंगे शामिल

ब्राह्मण चेहरे की तलाश में भाजपा, दिनेश शर्मा के विकल्प पर मंथन

इस बैठक के राजनीतिक मायनों को राज्यसभा चुनाव की संभावित रणनीति और भाजपा के सामाजिक समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। खास तौर पर उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण नेतृत्व को लेकर पार्टी की रणनीति चर्चा के केंद्र में है।

राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा प्रदेश में एक नए प्रभावशाली ब्राह्मण चेहरे को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है? पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रो. दिनेश शर्मा की सक्रिय राजनीतिक भूमिका सीमित होने के बीच पार्टी के सामने ब्राह्मण समाज में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की चुनौती है।

ये भी पढें

BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन

चर्चा है कि भाजपा ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण समाज के बीच प्रभावी संवाद स्थापित कर सके और संगठन में नई ऊर्जा का संचार करे। हालांकि, इस दिशा में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हरीश द्विवेदी पर फिर दांव लगा सकती है भाजपा

इस संभावित रणनीति में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और दो राज्यों के प्रभारी हरीश द्विवेदी का नाम भी चर्चा में है। संगठन में उनकी बढ़ती भूमिका को देखते हुए राजनीतिक हलकों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

हालांकि, भाजपा के सामने चुनौती केवल एक चेहरा आगे करने की नहीं, बल्कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज के भीतर राजनीतिक विश्वास और संगठनात्मक सक्रियता को मजबूत करने की है।

पांच साल की नाराजगी दूर करने की कोशिश?

राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा भी है कि भाजपा उन ब्राह्मण नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर सकती है, जो पिछले कुछ वर्षों में संगठन और सत्ता में अपेक्षित महत्व न मिलने के कारण हाशिये पर महसूस कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को मनाने, उन्हें संगठन में जिम्मेदारी देने और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकती है।

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की इस सक्रियता को केवल संगठनात्मक बैठक तक सीमित नहीं माना जा रहा है। सुल्तानपुर में संघ और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच प्रदेश के जातीय समीकरण, नेतृत्व और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होने वाली चर्चा पर राजनीतिक नजरें टिकी रहेंगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन

‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

 

 

Spread the love

homeslider National Politics

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, पुलिस ने रोका

INDIA bloc march: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला। विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। संसद से शुरू हुआ मार्च नई दिल्ली के […]

Spread the love
Read More
Chennai
National Politics

तमिलनाडु की दो सीटों पर दिग्गजों ने खोले दांव

Chennai: तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट और असम के नागांव में भी उपचुनाव हो रहा है। इन सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किया था। अब मतदाताओं के फैसले से यह तय होगा कि […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More