BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन

अखिलेश का BJP पर पलटवार, 50 मुद्दों पर योगी सरकार को घेरा

Lucknow: समाजवादी पार्टी के 34 साल के शासनकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से किए जा रहे हमलों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करारा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबी पोस्ट के जरिए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 50 बिंदुओं में सरकार की नीतियों, कार्यशैली और उसके दावों पर सवाल उठाते हुए कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान, युवा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘वनस्पति राज’ में मंदिर में चोरी करवाने वाले ‘चढ़ावा चोरों’ की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान को भाजपा के मंदिर और धार्मिक मुद्दों पर आधारित राजनीतिक विमर्श के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

सपा प्रमुख ने भाजपा पर संविधान और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाथरस की बेटी को अंतिम संस्कार तक न्याय न मिलने का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कॉरिडोर, पुल, एक्सप्रेसवे और मंदिरों के नाम पर जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही है।

ये भी पढें

‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात

बुलडोजर कार्रवाई और मुकदमों पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर के जरिए लोगों के घर गिराए जा रहे हैं और विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार की कार्यशैली लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत है।

किसानों और युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा

सपा अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि उन्हें समय पर खाद, पर्याप्त सिंचाई और बिजली नहीं मिल रही है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, आरक्षण और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को घेरा।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने रोजगार और भर्ती से जुड़े सवालों के जरिए सरकार के विकास के दावों पर भी निशाना साधा।

‘डबल इंजन’ सरकार पर तीखा तंज

अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव ने भाजपा के ‘डबल इंजन’ सरकार के नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने ‘डबल इंजन, खोपड़ी-भंजन में लगे हों’ जैसी टिप्पणी के जरिए सरकार की कार्यशैली पर कटाक्ष किया।

अखिलेश यादव के 50 बिंदुओं वाले इस हमले को भाजपा के आरोपों के जवाब के साथ-साथ आगामी राजनीतिक लड़ाई की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि भाजपा के शासन और उसके दावों को लेकर विपक्ष के पास कई सवाल हैं, जिनका जवाब सरकार को देना चाहिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात

फ्लाईदुबई के को-पायलट की थी इजरायल पर हमले की साजिश?

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

 

 

 

Spread the love

One thought on “BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन”

Comments are closed.

homeslider National Politics

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, पुलिस ने रोका

INDIA bloc march: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला। विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। संसद से शुरू हुआ मार्च नई दिल्ली के […]

Spread the love
Read More
Chennai
National Politics

तमिलनाडु की दो सीटों पर दिग्गजों ने खोले दांव

Chennai: तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट और असम के नागांव में भी उपचुनाव हो रहा है। इन सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किया था। अब मतदाताओं के फैसले से यह तय होगा कि […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More